केदारनाथ में दो साल बाद पहुंचे वासुसेना के अधिकारी
साल 2018 में केदारनाथ धाम में निर्माण सामग्री पहुंचा रहा वायुसेना का MI-17 हेलीकॉप्टर तार से टकराने से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस घटना के दो साल बाद वासुसेना के अधिकारी-कर्मचारी केदारनाथ पहुंचे और क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर के कुछ हिस्सों को अपने साथ ले गए। साल 2018 में वायुसेना के हेलीकॉप्टर MI-17 से केदारनाथ धाम को निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही थी। तभी केदारनाथ मंदिर के पीछे बने हेलीपैड पर लैंडिंग करते समय तारों से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया था। इस हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट को हल्की चोटें आई थीं। इस हादसे में हेलीकॉप्टर का अधिंकाश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस घटना के पूरे दो साल बाद वासुसेना के कुछ अधिकारी केदारनाथ धाम पहुंचे। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर के मलबे का मुआयना किया और उसके कुछ हिस्से अपने साथ ले गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण