भवन निर्माण के लिए अब बीजेपी जुटा रही चंदा तो विपक्ष ने खड़े किए सवाल
देहरादून– उत्तराखंड बीजेपी जोगीवाला बाईपास पर प्रांतीय मुख्यालय के भवन निर्माण के लिए कार्यकर्ताओँ से चंदा जुटाने जा रही है। जिस पर विपक्ष ने सवाल खड़े किये हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इसको लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। प्रीतम सिंह का कहना है कि बीजेपी ने राजधानी में तीन-तीन कार्यालय स्थापित कर दिये। बीजेपी भ्रष्टाचार के रुपयों को इसमें लगा रही है। जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाएगी। आपको बता दें कि बीजेपी जोगीवाला बाईपास पर प्रांतीय मुख्यालय के भवन निर्माण के लिए करीब 17 करोड़ रुपए जुटाएगी। जिसके तहत बीजेपी के 17 लाख कार्यकर्ताओं से धन एकत्रित किया जाएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 17 अक्टूबर को इस प्रांतीय कार्यालय का आनलाईन भूमि पूजन करेंगे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण