ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत गरीब नौनिहालों का लगातार विभिन्न स्कूलों में दाखिला कर जीवन संवार रही पौड़ी पुलिस
कोटद्वार: उत्तरखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति” भिक्षा नहीं शिक्षा दे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रसर करने, भिक्षावृत्ति, कूड़ा बीनने, गुब्बारा बेचने आदि कार्यो में लिप्त बच्चों को चिन्हित कर उनका स्कूलों में दाखिला करवाने हेतु निर्देशित किया गया है। जनपद की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा जनपद में कूड़ा बीनने, गुब्बारा बेचने आदि कार्यो में लिप्त बच्चे जो या तो गरीबी, अज्ञानता या अच्छा संरक्षक ना होने के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे उन्हें ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा पूर्व में चिन्हित किया गया था अब इन चिन्हित बच्चों में से 09 बच्चों का ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्कूलों में दाखिला कराया गया। बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाने पर परिजनों एवं अध्यापकों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की ऑपरेशन मुक्ति मुहिम का प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया। जनपद पुलिस द्वारा अबतक शिक्षा से वंचित 30 बच्चों का विभिन्न स्कूलों में कराया गया दाखिला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण