टनकपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान आधा किलो चरस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
टनकपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थो की तस्करी पर पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को पांच सौ चरस के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने किरोड़ा पुल के समीप से सुनील कुमार व मनोज कुमार गंगवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सुनील कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी मुंडियातेली थाना नवाबगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश के कब्जे से 300 ग्राम चरस व मनोज कुमार गंगवार पुत्र विशम्भर दयाल निवासी ग्राम गंगापुर उर्फ खानपुर थाना नवाबगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश के कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद की। दोनों बाइक संख्या UP25/AA3889 पर सवार थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 08/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण