फाइव स्टार होटल में आईपीएल पर लगा रहे थे सट्टा, ज्येष्ठ प्रमुख समेत तीन गिरफ्तार
रुद्रपुर– पन्तनगर पुलिस ने नैनीताल रोड पर स्थित पांच सितारा होटल से आईपीएल में सट्टा लगाते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमे गदरपुर के जेष्ठ ब्लाक प्रमुख टिप्सन नरूला भी शामिल है जिनसे करीब 40 हजार रुपए और कुछ फ़ोन बरामद हुए है
एसएसपी दलीप सिंह कुँवर को काफी समय से क्षेत्र में आईपीएल में सट्टा खेलने की सूचना थी जिस पर एसएसपी कुँवर ने अधीनस्थों को ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए थे जिस पर पन्तनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी की रेडिसन होटल के 203 नंबर कमरे में कुछ लोगो द्वारा आईपीएल में लाखों रुपए का सट्टा लगाया जा रहा है जिस पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमे गदरपुर के जेष्ठ ब्लाक और बीजेपी नेता प्रमुख टिप्सन नरूला और कमल कालरा, अमनदीप शामिल है तीनो आरोपी गदरपुर के रहने वाले है जिसमे से टिप्सन नरूला से 24250 रुपए और कमल से आठ हजार और अमनदीप से सात हजार रुपए मिले है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण