उत्तराखण्ड सिटी फॉरेस्ट ‘आनन्द वन’ को आमजन के लिए 17 अक्टूबर को खोले जाएंगे
देहरादून – दून वासियों और पर्यटकों के लिए झाझरा वन रेंज परिसर में उत्तराखण्ड सिटी फॉरेस्ट ‘आनन्द वन’ को आमजन के लिए 17 अक्टूबर नवरात्रि के प्रथम दिवस से सिटी फारेस्ट सेंटर आम जन के लिए खोला जा रहा है।बता दें कि झाझरा में विकसित किये गये इस सिटी फारेस्ट में उत्तराखण्ड के विभिन्न प्रजातियों की जीव-जन्तुओं एवं प्राकृतिक दृश्यों को प्रतिकृतियों के माध्यम से दिखाया गया।इसे नेचर एजुकेशन सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के जीव-जन्तुओं एवं वनस्पतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
इस सिटी फॉरेस्ट ‘आनन्द वन’ को लेकर आज प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने प्रेस वार्ता की इस दौरान जयराज ने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य भी शिरकत करेंगी। इसके साथ ही प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने बताया कि जनता के लिए आनंदवन में कई सारी एक्टिविटी है ओर तमाम जो हमारी वाइल्ड लाइफ है उसकी बहुत अच्छी जानकारी वहां पर दी गई है।दिलचस्प बात यह भी है कि हर आयु के व्यक्ति के लिए सिटी फॉरेस्ट आंनद वन में मनोरंजन के साथ ही प्रकृति ओर आध्यात्म का लाभ ले सकेंगे।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात