उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा भीमगोड़ा बैराज गंगनहर को बंद यह जाने का हो रहा विरोध
हरिद्वार: उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज गंगनहर देर रात बंद कर दी गई। अब दीपावली की रात ही भीमगोड़ा बैराज से गंगनहर में पानी छोड़ा जाएगा। त्योहारी सीजन में होने वाली इस बंदी का विरोध हो रहा है। हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ के चलते इस बार दशहरे से 10 दिन पूर्व ही उत्तरी खंड गंगनहर बंद कर दी है। गंगनहर में 16 नए घाट व कई पुलों का निर्माण होना है। जिसके लिए उत्तराखंड शासन ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर गंगनहर बंदी की अवधि बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. आखिरकार केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पाखरियाल निशंक ने नहर बंदी के लिए हस्तक्षेप किया। जिसके बाद 15 अकटूबर की आधी रात से 15 नवंबर की आधी रात तक मरम्मत और रखरखाव के काम के लिए गंगनहर बंद रहेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण