मृतक बागड़ियो के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर मेयर ने की सीएम से मुलाकात
ऋषिकेश- ट्रक हादसे में मारे गए बागड़ियो के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर महापौर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान इस संदर्भ मेंं महापौर की ओर से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
ऋषिकेश में तीन दिन पूर्व देहरादून रोड पर ट्रक दुघर्टना में अकाल मौत का ग्रास बने तीन बागड़ियों की मोत के मामले को लेकर सीएम हाउस में महापौर अनिता ममगाई ने मंगलवार की दोपहर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की और उन्हें उक्त दुखद घटना क्रम की संपूर्ण जानकारी दी। महापौर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि खानाबदोश जीवन जीने वाले तमाम मृतक बेहद गरीब परिवार के थे जिन्हें जल्द से जल्द मुआवजे की राशि दी जानी चाहिए। घटना की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी संवेदना जताई और शीघ्र मुआवजे की राशि के लिए आवश्यक दिशा निर्देश अपने अधीनस्थ अधिकारियों को दे दिए। जिस पर महापौर द्वारा मुख्यमंत्री का आभार भी जताया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण