कॉर्बेट नेशनल पार्क में नए जोन गर्जिया का 15 नवंबर को होगा शुभारंभ
रामनगर — विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क में एक नए जोन गर्जिया का शुभारंभ 15 नवंबर से होने जा रहा है। गर्जिया जोन के लिए 2 नवंबर से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई थी। 5 दिन में अब तक 28 रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जिसमें 129 पर्यटकों ने जोन के लिए आवेदन किया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की उपनिदेशक कल्याणी ने बताया कि गर्जिया जोन एक नया जोन है।
यह जोन 15 नवंबर से खुलने जा रहा है। इसमें 15 नवंबर से 22 नवंबर तक के लिए 28 रजिस्ट्रेशन बुक हो चुके हैं।जिसमें 129 पर्यटक इस नए गर्जिया जोन के भ्रमण पर सफारी का आनंद लेंगे। इस नए जोन के खुलने से पर्यटन के क्षेत्र में कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा और इस नए पर्यटन जोन में 30 जिप्सियां सुबह और 30 जिप्सियां शाम को पर्यटकों को भ्रमण पर लेकर जाएंगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण