गरीबों को मिलने वाले सस्ते राशन को डकार रहे अपात्र लोग
हल्द्वानीः राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गरीबों को मिलने वाले सस्ते राशन को अपात्र लोग जमकर डकार रहे हैं। इसका खुलासा राशन कार्ड के सत्यापन और खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में हुआ है। आलम तो ये है कि एक नहीं दो नहीं पूरे 1,500 राशन कार्ड धारक हैं जो अपात्र होते हुए भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्ड के तहत राशन ले रहे थे। जानकारी सामने आने के बाद अपात्र लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। विभाग अब इन अपात्र लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का मन बना रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच करते हुए बीते 3 महीने के भीतर 1,500 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के कार्ड को निरस्त करने की कार्रवाई की है। खाद्य पूर्ति अधिकारी रवि सनवाल ने बताया कि शासन और जिला अधिकारी के निर्देश के बाद राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के कार्डों का सत्यापन का काम किया जा रहा है. इसके तहत अक्टूबर महीने में 500 राशन कार्ड निरस्त किये जा चुके हैं। अभी तक 15 सौ राशन कार्डों को निरस्त करने की कार्रवाई की जा चुकी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण