उत्तराखंड में रोपवे और मेट्रो विषय पर शीघ्र की जाएगी कार्रवाई- शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक
देहरादून: मेट्रो के काम को शुरू करने के लिए एक बार फिर भारत सरकार से मंथन किया जाएगा। हरिद्वार में रोपवे के कामों को भी शुरू करने के लिए जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके मद्देनजर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। उत्तराखंड में रोपवे और मेट्रो विषय पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। नीलकंठ और ऋषिकेश के बीच तीन स्थानों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज तथा त्रिवेणी घाट के लिए रोपवे के निर्माण को लेकर प्लान तैयार किया जाएगा. यही नहीं देहरादून में मेट्रो के लिए भारत सरकार से वार्ता के लिए दोबारा बैठक की जाएगी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने इसके मद्देनजर अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। इसमें ऋषिकेश में कुछ सीमा विस्तार तथा श्रीनगर को नगर निगम बनाये जाने एवं हरिद्वार जनपद में भगवानपुर सीमा विस्तार, इमलीखेड़ा, रामपुर, पाडलीगुर्जर, ढण्डेरा को नये निकाय के रूप में विकासित करना है। इसके अतिरिक्त उधम सिंह नगर में लालपुर, सिरोरीकला, नगला बागेश्वर में गरुड़ और पौड़ी में थलीसैंण सहित कुल 13 निकायों के विस्तार पर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देशित किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण