तीन दिन के निजी प्रवास पर देहरादून पहुंची कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी
देहरादून– कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दून और पहाड़ों की रानी मसूरी लुभाती रहती है। प्रियंका तीन दिनी निजी दौरे के सिलसिले में शुक्रवार को दून पहुंची। रात्रि विश्राम अंतारा सीनियर लिविंग अपार्टमेंट में करने के बाद वह शनिवार सुबह मसूरी रवाना होंगी। उनके दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। निजी दौरे की वजह से उन्होंने कांग्रेस संगठन और नेताओं से दूरी बनाई हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का देहरादून के साथ पुराना लगाव है। उनकी स्कूलिंग वेल्हम गर्ल्स में हुई थी। खुशनुमा आबोहवा और पुराने दिनों को याद करने प्रियंका अक्सर दून आती रहती हैं। वह दिल्ली से सड़क मार्ग से शाम करीब 5.10 बजे गुनियाल गांव स्थित अंतारा सीनियर लिविंग अपार्टमेंट पहुंची। जेड प्लस सुरक्षा घेरे में देहरादून पहुंची प्रियंका के लिए राज्य पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। बताया जा रहा है कि बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ पहुंची प्रियंका रात्रि विश्राम सुविधाओं से लैस अंतारा अपार्टमेंट में ही करेंगी। रेहान प्रसिद्ध दून स्कूल के छात्र रहे हैं। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह सड़क मार्ग से मसूरी के लिए प्रस्थान करेंगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण