जेल में कैदी की मौत से मचा हड़कंप, नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में 10 साल की सजा काट रहा था कैदी
देहरादूनः सुद्धोवाला जेल में एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है। कैदी नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में 10 साल की सजा काट रहा था। जानकारी ने अनुसार कैदी के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। जेल प्रशासन ने भी आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन के मुताबिक कैदी साल 1996 में नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था। पुलिस ने उसे साल 2014 में गिरफ्तार किया था। जिसमें उसे 10 साल की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद से ही वो जेल में सजा काट रहा था। बीते मंगलवार को उसकी तबीयत खराब हो गई। जेल प्रशासन ने उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात