जेल में कैदी की मौत से मचा हड़कंप, नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में 10 साल की सजा काट रहा था कैदी
देहरादूनः सुद्धोवाला जेल में एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है। कैदी नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में 10 साल की सजा काट रहा था। जानकारी ने अनुसार कैदी के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। जेल प्रशासन ने भी आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन के मुताबिक कैदी साल 1996 में नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था। पुलिस ने उसे साल 2014 में गिरफ्तार किया था। जिसमें उसे 10 साल की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद से ही वो जेल में सजा काट रहा था। बीते मंगलवार को उसकी तबीयत खराब हो गई। जेल प्रशासन ने उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप हो रहा है राज्य में सड़कों का विस्तार
‘कृषक सम्मेलन’ में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों वा लखपति दीदीयों को किया सम्मानित
राजमिस्त्री हत्याकांड प्रकरण से हरिद्वार पुलिस ने किया खुलाशा
थाना धुमाकोट पुलिस टीम द्वारा आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 01वारण्टी को किया गिरफ्तार
गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व