भाई-बहन के स्नेह को समर्पित है भैया दूज पर्व -अनिता ममगाई
ऋषिकेश- दीपोत्सव की श्रंखला के अंतिम एवं बेहद उल्लेखनीय भाई दूज पर्व की नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने तमाम शहर वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। भाईदूज पर्व के अवसर पर महापौर ने कहा कि मेरी ईश्वर से कामना है कि भाई-बहन के अटूट रिश्तों में श्रद्धा और विश्वास सदैव बना रहें।भाई-बहन के बीच का प्यार सदा मजबूत बना रहे तथा उनकी हर मनोकामनाएं पूरी हों।उन्होंने देवभूमि के लोगों की सुखी, समृद्धी और कल्याणमय जीवन की मंगलकामना करते हुए भाई बहन के अमिट प्रेम के रूप में मनाए जाने वाले भैया दूज पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भाई-बहन के बीच स्नेह के बंधन के पर्व ‘भाई दूज को देश में बड़ी श्रद्धा और परस्पर प्रेम के साथ मनाया जाता है। रक्षाबंधन के बाद, ‘भाई दूज ऐसा दूसरा त्योहार है, जो भाई-बहन के बीच स्नेह को समर्पित है।उन्होंने पर्व पर सभी भाइयों एवं बहनों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मनोकामनाएं भी की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण