हरक सिंह रावत के मीडिया पर दिए गए बयान पर कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने किया बड़ा हमला
देहरादून- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर बड़ा हमला किया है। दअरसल हरक सिंह रावत ने कुछ दिनों पहले मीडिया में ये बयान दिया था, कि हरीश रावत सिर्फ राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की लहर में ही चुनाव जीते वर्ष 2009 में हरीश रावत जब हरिद्वार से लोकसभा चुनाव जीते तो तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने
और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप यशपाल आर्य ने लहर बनाने का काम किया था। जिसपर हरीश रावत ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं की लहर में ही वो चुनाव जीते लेकिन इसी लहर ने हरक सिंह रावत को इतना बड़ा नेता बनाया। इस दौरान हरीश रावत ने हरक सिंह रावत से सवाल पूछते हुए हमला कर कहा कि जिस कांग्रेस ने हरक सिंह रावत को लहर बनाने लायक बनाने उसी कांग्रेस को हरक ने लात मार दी ऐसा चरित्र उत्तराखंड का नहीं है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज