त्योहारों के निपटने के बाद महापौर की अगुवाई में निगम ने चलाया महा सफाई अभियान
*शहर को स्वच्छ रखना हर नागरिक का दायित्व-अनिता ममगाई*
ऋषिकेश- दीपोत्सव पर्व निपटने के पश्चात नगर निगम ने शहर में महा सफाई अभियान चलाया। नगर निगम महापौर अनिता ममगाई की अगुवाई में निगम की तमाम स्वच्छता टीमें आज शहर के बाजारों सहित तमाम निगम के क्षेत्रों में उतरी जहां जोरदार तरीके से स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अतंर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में स्वच्छता अभियान को लेकर नगर निगम का मिशन जारी है। देश के सबसे बड़े और उल्लेखनीय पर्व दीपावली निपटने के बाद नगर निगम प्रशासन ने आज जबरदस्त तरीके से तमाम निगम क्षेत्रों में एक साथ महासभा सफाई अभियान शुरू किया जिसके तहत जगह-जगह बिखरे पड़े कूड़े-कर्कट को एकत्रित कर उनका निस्तारण कराया गया।

अभियान की बागडोर महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा खुद संभालता देख शहर के व्यापारी एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग भी अभियान में शामिल हो गए और स्वच्छता का यह कारवां बढ़ता चला गया। अभियान की जानकारी देते हुए महापौर ने बताया कि त्योहारों के बाद सफाई व्यवस्था में पटरी से उतर रही थी जिसे दूर करने के लिए आज तमाम स्वच्छता टीमों को शहर के बाजारों एवं निगम क्षेत्रों में उतारा गया था। अभियान के दौरान जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर का निस्तारण कराया गया । उन्होंने शहरवासियों से भी तीर्थ नगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाएं बनाने के लिए निगम प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण