उत्तराखंड में बढ़ता जा रहा है क्राइम का ग्राफ, घर में घुसकर नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म करने का प्रयास
बागेश्वर: बागेश्वर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर नाबालिग की नाक काट दी। इतना ही नहीं उसके माता-पिता पर भी हमला कर उनको घायल कर दिया। घर में लूट का भी आरोप लगाया है। राजस्व पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व पुलिस के अनुसार काफलीगैर तहसील के एक गांव में सोमवार रात करीब आठ बजे गांव के दो लोगों ने घर में घुसकर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया।विरोध करने पर धारदार हथियार से नाबालिग की नाक काट दी। जानकारी क अनुसार घटना में नाबालिग की मां और पिता के सिर पर गंभीर चोट आई हैं। तीनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराया। नाबालिग के पिता ने गिरीश परिहार, संजय मनकोटी पर आरोप लगाया है। तहरीर में आरोपियों पर सोने के जेवरों के साथ 20 हजार रुपये की नकदी लूटने का भी आरोप है। मामले में एसडीएम को भी प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट, लूट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज