हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत
डोईवाला– लच्छीवाला रेंज के नकरौंदा क्षेत्र में एक हाथी के बच्चे की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। घटना नकरौंदा क्षेत्र के कंपार्टमेंट-13 की है। रेंज अधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि बुधवार की रात को नकरौंदा क्षेत्र में जंगल के किनारे एक हाथी के बच्चे ने एक पेड़ को तोड़ा, जिससे पेड़ की शाखा हाईटेंशन लाइन से टच हो गई, जिससे तेज गति के करंट आने से हाथी के बच्चे की मौत हो गई। एक हथिनी की मौत हुई है, उसकी उम्र करीब 6 वर्ष है. डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमॉर्टम किया है। पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव को जमीन में दबा दिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण