राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया
कोरोना संक्रमित राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। उनके उपचार के लिए एम्स अस्पताल प्रशासन ने पांच विशेषज्ञ डाॅक्टरों की टीम गठित की है। एम्स अस्पताल प्रशासन के डीन, प्रोफेसर यू.बी. मिश्रा ने बताया कि राज्यपाल स्वस्थ हैं। उधर, मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के कोरोना संक्रमित 58 प्रशिक्षु अधिकारियों को मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर है। अकादमी में एक हैल्प डेस्क भी बनाया गया है। अकादमी के निदेशक डा. संजीव चोपड़ा कोविड-19 को लेकर नियमित बैठक ले रहे हैं, ताकि संक्रमण न फैले। वहीं, प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 376 नये केस आए हैं। जबकि आज 428 लोग रिकवर हुए हैं। आज सात लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज