एक-दूसरे पर निर्भरता और सामंजस्य ही उन्नत समाज की आधारशिला
ऋषिकेश–परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने आज एकजुटता (साॅलिडेरिटी़) हेतु मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में पूरे विश्व को एकजुट होने की जरूरत हैं। कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को समझा दिया कि साझा हितों, उद्देश्यों और एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति को बनाये रखने के लिये एक साथ आना और मिलकर कार्य करना ही एक समाधान है। पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि विश्व के अधिकांश देश एक वर्ष से अधिक समय से कोरोना महामारी के कारण परेशान है, ऐसे में एकजुटता और सामाजिक सामंजस्य ही समाधान है। सभी राष्ट्र सार्वभौमिक हितों के लिये एक दूसरे के साथ मिलकर कार्य करें यही तो नैसर्गिक नियम भी है। सामाजिक एकजुटता के नैसर्गिक नियम को हमने कुछ हद तक भूला दिया था, कोरोना ने आकर फिर हमें याद दिलायी कि यदि पृथ्वी पर जीवित रहना है तो अपने मूल और मूल्यों से जुड़ें रहना होगा। एक-दूसरे पर निर्भरता और सामंजस्य ही उन्नत समाज की आधारशिला है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण