राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह-अनिता ममगाई
ऋषिकेश-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कल उत्तराखण्ड दौरे को लेकर कार्यकर्ता जबरदस्त उत्साहित हैं। कार्यक्रम की सफलता में कोई कोर कसर न रहे इसके लिए लगातार तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के स्वागत समिति की संयोजिका महापौर अनिता ममगाई ने कैम्प कार्यालय में बैठक कर तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐतिहासिक स्वागत की रणनीति भी बनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है उससे तय है कि यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से प्रदेश को एक नई दिशा मिलेगी जिसका लाभ मिशन 2022 को पूर्ण बहुमत के साथ फतह कर सत्ता में वापसी से मिलेगा।बैठक में जिला मंत्री पंकज शर्मा, मंडल मंत्री सुनील उनियाल,पार्षद कमलेश जैन,पार्षद कमला गुनसोला, पंकज गुप्ता, राजपाल ठाकुर, देवदत्त शर्मा, रोमा सेहगल,शैलेन्द्र रस्तोगी, राजेश गौतम, गौरव कैंथोला, महेंद्र बर्मा आदि उपस्थित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण