शीतलहर को लेकर जिला प्रशासन हुआ सक्रिय
हल्द्वानी:
निराश्रितों को शीतलहर व सर्दी के प्रकोप से बचाने के लिए जिला प्रशासन हुआ सक्रिय।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर तथा धारी, लालकुआं, कालाढूंगी, कोश्याकुटौली एवं बेतालघाट में अलाव जलाने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, नगर आयुक्त नगर निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये कि वह सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने नैनीताल के लिए 80 हजार, हल्द्वानी के लिए 90 हजार, रामनगर तथा धारी के लिए 65-65 हजार, लालकुआं, कालाढूगी, कोश्याकुटौली एवं बेतालघाट के लिए 50-50 हजार की धनराशि अवमुक्त की।
उपजिलाधिकारियों एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निशुल्क कब्बल वितरण के साथ ही रैनबसरों की व्यवस्थायें भी समय रहते पूरी करने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी ने जनपद के स्थानीय निकायों में कंबल, अलाव तथा रैनबसरे की व्यवस्थाओ के लिए 5 लाख की धनराशि भी की अवमुक्त की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण