फैक्ट्री प्रबंधन समेत पांच एजेंन्टों पर केस दर्ज
देहरादून– बीती 25 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निरीक्षण सचिव नेहा कुशवाहा सिविल जज सीनियर डिवीजन के नेतृत्व में पैरा लीगल स्वंय सेवक शमीना एवं नाजमा तथा मैक संस्था के जहांगीर आलम तथा सुरेश उनियाल बचपन बचाओं आन्दोलन व जसवीर रावत चाईल्ड लाईन एवं जिला टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा सेलाकुई स्थित डिक्सन टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में कुल 94 बालिकाओं को चिन्हित कर उनके आधार कार्ड और सर्टिफिकेट की जांच की गई और जांच हेतु आवश्यक दस्तावेज कब्जे में ले गए diction कंपनी प्रबंधन एवं 2-रंजीत एजेंट ठेकेदार 3- प्रीतम एजेंट ठेकेदार 4- सिंघानिया एजेंट ठेकेदार 5-रेहान एजेंट ठेकेदार 6-संदीप एजेंट ठेकेदार के द्वारा कुल 94 बालिकाओं के आधार कार्ड फर्जी बनाकर उम्र को ज्यादा दर्शा कर कंपनी में 12 -12 घंटे अवैध रूप से बाल श्रम कराया जाना पाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की जांच के आधार पर वादी संदीप पंत सहायक परियोजना अधिकारी बचपन बचाओं आंदोलन निवासी इंदिरा नगर थाना बसंत विहार जनपद देहरादून की लिखित तहरीर के आधार पर डिक्सन कंपनी प्रबंधन एवं पांच उपरोक्त एजेंट ठेकेदारों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना की जा रही है बाद विवेचना अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण