1किलो 250 ग्राम अवैध चरस बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार
देहरादून–चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गुसांई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा तीन तस्करों को चाय बागान लांघा रोड नहर के पास से वाहन चैकिंग के दौरान 01kg 250 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्तों द्वारा तस्करी में प्रयुक्त वाहन वाहन कार को सीज़ किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया की वह मूल रूप से जनपद चमोली के रहने वाले हैं। गांव में ही चरस निकालने का काम करते हैं। शादियों में रिश्तेदारी में आए थे। देहरादून विकासनगर में चरस को ऊंचे दामों पर बेचने के लिए भी लाए थे। तीनों के विरुद्ध थाना विकासनगर में धारा 8/20/29/60 NDPS act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वीरेंद्र सिंह पवार पुत्र नारायण सिंह पंवार निवासी ग्राम सलना पोo उर्गम थाना जोशीमठ जनपद चमोली उम्र 35 वर्ष , प्रताप सिंह पुत्र शंकर सिंह रावत निवासी कलगोट पो0 डुमक पटवारी वृत टंगणी जनपद चमोली उम्र 35 वर्ष, राजेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह पंवार निवासी ग्राम उर्गम थाना जोशीमठ जनपद चमोली उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण