पुलिस ने साधु पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
पौड़ी: पाबौ ब्लॉक के चिपलघाट स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बीते 9 दिसंबर की रात को साधु पर जानलेवा हमला हुआ था। पूरे मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों व्यक्तियों को परगना मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पाबौ के चिपलघाट स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बीते 9 दिसंबर की रात को साधु पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया था। घटना के समय साधु ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए कुंई गांव निवासी सुरेंद्र सिंह, सुखवीर रावत और मिलई गांव निवासी भोपाल सिंह इस घटना में शामिल रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज