मानवता का धर्म निभाने कड़क ठंड के बावजूद गरीबों की मदद के लिए आगे आई मेयर
*रोटरी क्लब के सहयोग से महापौर ने आसराविहिनों को वितरित की रजाईयां*
*मानवता की सेवा के लिए आगे आयें समाजसेवी संगठन-अनिता ममगाई*
ऋषिकेश- तीर्थ नगरी धीरे धीरे सर्द हवाओं की चपेट में आने लगी है।सुबह घने कोहरे और रात को पड़ रहे पाले के चलते आसराविहिनों की मुश्किलें भी बड़ने लगी हैं।खुले आसमान के नीचे सोने वालों को राहत पहुचाने के लिए नगर निगम महापौर ने मोर्चा संभाल लिया है। महापौर अनिता ममगाई ने आई एस बी टी क्षेत्र में गरीब तबके के लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए रजाईयां वितरित की। रोटरी क्लब के सहयोग से चले अभियान के प्रथम चरण में पचास से ज्यादा लोगों को रजाईयां वितरित की गई।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में कडाके की ठंड शुरू होते ही निगम प्रशासन हरकत में आ गया है।प्रशासन की और से आसराविहिनों के लिए रजाई एवं कम्बल वितरण अभियान शुरु किया गया है।शहर के समाजसेवी संगठनों का भी इसमें सहयोग लिया जा रहा है।नगर निगम महापौर ममगाई ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रोटरी क्लब के सहयोग से बड़ी संख्या में गरीबो एवं मजलूमों को रजाईयां वितरित की गई।शहर में सर्दी के प्रकोप को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है।जोकि चरणबद्ध तरीके से अगले दो माह तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा जल्द ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था शुरू करा दी जाएगी। कमजोर एवं गरीब तबके के लोगों को कंबल बांटने का अभियान भी निरंतर जारी रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण