क्रान्तिकारी महानायक श्री राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी जी को भावभीनी श्रद्धाजंलि
ऋषिकेश– परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने क्रान्तिकारी महानायक श्री राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी जी को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये कहा कि आज के दिन ही शहीद लाहिड़ी जी को फाँसी पर लटकाया गया था, भारतमाता के इस सपूत की देशभक्ति और समर्पण को नमन है।
पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज कहा कि शहीद लाहिड़ी जी अद्म्य साहस और निडर व्यक्तित्व के धनी थे, जिस दिन उन्हें फाँसी पर लटकाया जाना था उस दिन वे प्रातःकाल व्यायाम कर रहे थे तब उन्हें जेलर और जेल के अन्य कर्मचारियों ने पूछा कि फाँसी पर लटकाने से पूर्व व्यायाम करने का क्या मतलब है, इस पर शहीद लाहिड़ी जी ने निडर होकर कहा चूँकि मैं हिन्दू हूँ और पुनर्जन्म में मेरी अटूट आस्था है, अतः अगले जन्म में मैं स्वस्थ शरीर के साथ ही पैदा होना चाहता हूँ ताकि अपने अधूरे कार्यों को पूरा कर देश को स्वतन्त्र करा सकूँ। इसीलिए मैं रोज सुबह व्यायाम करता हूँ। आज मेरे जीवन का सर्वाधिक गौरवशाली दिवस है तो यह क्रम मैं कैसे तोड़ सकता हूँ।’’उनके द्वारा दिया गया अन्तिम सन्देश एक शिलापट्ट पर आज भी अंकित है -‘मैं मरने नहीं जा रहा, अपितु भारत को स्वतन्त्र कराने के लिये पुनर्जन्म लेने जा रहा हूँ।’ परमात्मा कर इतना अटूट विश्वास और अपनी मातृभूमि को आजाद करने के लिये बार-बार जन्म लेकर अपने जीवन को न्यौछावर करने की भावना, अद्म्य साहसी और अपने देश से अटूट प्रेम करने वाले महापुरूष ही कर सकते है। इस महापुरूष के शहीदी दिवस पर भावभीनी श्रद्धाजंलि।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण