विधानसभा देहरादून में योग श्रृंखला के तहत 31वा कार्यक्रम का किया गया आयोजन
देहरादून-विधानसभा देहरादून में योग श्रृंखला के तहत 31वा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कई विधायक, विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए, इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया, वही पत्रकारो से बातचीत में पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि जीवन को स्वस्थ और निरोगी रखने के लिए योग बेहद जरूरी है। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विधानसभा अध्यक्ष की जमकर सराहना की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण