उत्तराखंड मौसम विभाग ने इन जगहों में बारिश होने की संभावना
उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने लगा है। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक आसमान बादलों से घिरने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और अन्य इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
इस साल सर्दियों में बारिश कम ही हुई। सितंबर माह के बाद अक्टूबर माह सूखा ही चला गया। वहीं, नवंबर माह में भी आखरी सप्ताह बारिश हुई। दिसंबर माह में भी शुरुआती सप्ताह में एक दो दिन ही बारिश और बर्फबारी हुई। वहीं, पूरा महीना फिलहाल सूखा चला गया। वहीं तापमान में निरंतर गिरावट होने और सूखी ठंड पड़ने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ रही हैं।
पहाड़ों में पाला गिर रहा है। वहीं मैदानी इलाकों में सुबह और शाम को कोहरे छा रहा है। सोमवार को भी गढ़वाल में चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून आदि स्थानों में बादल छाने शुरू हो गए। कुमाऊं मंडल में भी रुद्रपुर में कोहरा है। नैनीताल और बागेश्वरमें हल्के बादल, चंपावत व पिथौरागढ़ में सोमवार की सुबह ही धूप खिल गई। पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा जिलों में मौसम साफ बना हुआ है। वहीं, तराई-भाबर में ठंड जारी है।
दो दिन से उत्तराखंड में ठंड से कुछ राहत मिली। न्यूनतम तापमान में करीब एक से दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। ऊधमसिंह नगर में पारा जमाव बिंदु के पास पहुंच गया। यहां न्यूनतम तापमान .8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन मंगलवार से इसमें परिवर्तन के आसार हैं। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आने वाले दिनों में पहाड़ और मैदान में पाला पड़ेगा। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरा छाने की संभावना है।
पहाड़ों में ठंड से मामूली राहत मिली है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण