चाय बोर्ड के उपाध्यक्ष ने गरूणांबाज में चाय बागान का किया निरीक्षण
अल्मोड़ा– उत्तराखंड चाय बोर्ड उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिलख्वाल ने गरूणांबाज में चाय बागान का निरीक्षण किया। इस दौरान गोविन्द सिंह पिलख्वाल ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की और बागान के मजदूरों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि जल्द ही चाय के क्षेत्र में अन्य ग्रामीणों को रोजागार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
पिलख्वाल ने कहा कि गरूणांबाज में वर्तमान में 63 हेक्टेयर क्षेत्र में चाय के बागान है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। यहां पर करीब 7.5 हजार किलो चाय का उत्पादन होता है। गरूणांबाज क्षेत्र चाय बागानों के लिए उपयुक्त जगह है। यहां पर चाय बागान लगाने के लिए इच्छुक ग्रामीणों को सुविधाएं दी जायेंगी और उनकी समस्याओं को दूर किया जायेगा। टी बोर्ड कार्यालय अल्मोड़ा से गैरसैंण शिफ्ट होने के सवाल पर पिलख्वाल ने कहा कि पहाड़ की राजधानी पहाड़ में होनी चाहिए। गैरसैंण को राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नेतृत्व में काफी काम किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण