राज्य सरकार पर युवाओं की उपेक्षा का कांग्रेस ने लगाया आरोप
देहरादून- नए साल के आगमन के साथ ही उत्तराखंड में विपक्ष ने राज्य सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है। जिसके तहत कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रेसवार्ता की जिसमें उन्होने राज्य सरकार पर युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रीतम सिंह का कहना है कि राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने के बावजूद बेरोजगार युवाओं के हाथ खाली है। सरकार बेरोजगारी दूर करने का कोई प्रयास नहीं कर रही है। देश के अन्य राज्यों से राज्य में बेरोजगारी की दर अन्य राज्यों से काफी अधिक है। सरकार दावे जरूर करती है। लेकिन धरातल पर युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। जिसके लिए कांग्रेस जल्द जनता के बीच जाकर सरकार की कमियों को उजागर करेंगी।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात