हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायधीश को राज्यपाल ने दिलाई शपथ
देहरादून- राजभवन देहरादून में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान को शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक समेत कई मंत्री और विधायक उपस्थित रहे। जस्टिस आरएस चौहान इससे पहले जून 2019 से तेलंगाना हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुख्य न्याधीश बुधवार को ही देहरादून पहुंच गये थे। मूल रूप से राजस्थान के जयपुर निवासी जस्टिस चौहान ने वर्ष 1983 से वकालत के क्षेत्र में करियर शुरू किया था। जून 2005 में राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में जज नियुक्त होने के बाद जस्टिस चौहान कार्नाटक, आंध्र प्रदेश, और तेलंगाना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात