नए कृषि कानूनों के खिलाफ 15 जनवरी को कांग्रेस करेगी राजभवन का घेराव
देहरादून– नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच कांग्रेस ने ऐलान किया है कि 15 जनवरी को देशभर में ‘किसान अधिकार दिवस’ मनाया जाएगा और इस दिन ‘राजभवन’ का घेराव किया जाएगा। एआईसीसी के आहवान पर उत्तराखंड में भी कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि कांग्रेस किसान आंदोलन का समर्थन करती है। नए कृषि कानून किसान विरोधी है। इस प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार से नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की जाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजभवन देहरादून का घेराव किया जाएगा। इस घेराव में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण