पीएम की घोषणा के अनुसार उत्तराखंड में 41 सेंटरों से कोरोना टीकाकरण का आगाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार उत्तराखंड में 41 सेंटरों से कोरोना टीकाकरण का आगाज किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने टीकाकरण की पूरी तैयारी कर दी है। टीकाकरण के शुभारंभ के लिए केंद्र से राज्य को कितनी वैक्सीन मिलती है। यह भी तय नहीं हुआ है।लेकिन सरकार ने चार सौ से अधिक सेंटरों पर टीकाकरण की पूरी तैयारियां कर रखी है। वैक्सीन की उपलब्धता पर तीन दिन के भीतर पहले चरण में 87588 हेल्थ वर्करों टीका लगाने का काम पूरा हो जाएगा। 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण के पहले चरण का शुभारंभ करने के लिए पूरे प्रदेश में 41 सेंटरों का चयन किया गया।
इसमें दून मेडिकल कॉलेज और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी भी शामिल हैं। पहले चरण में 87588 हेल्थ वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। इसमें 2804 सरकारी और 2149 निजी अस्पतालों के हेल्थ वर्करों का डाटा तैयार किया गया। कोरोना टीका को एक निश्चित तापमान पर सुरक्षित रखने के लिए 317 कोल्ड चेन प्वाइंट का चयन किया गया। वहीं, टीकाकरण के लिए चार सौ से अधिक सेंटरों को पूरी तैयारी व व्यवस्था की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण