वन विभाग की नई पहल ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी वन्यजीवों पर नजर
हल्द्वानी: तराई पूर्वी वन प्रभाग के क्षेत्रों में वन्यजीवों की आबादी में पहुंचने की घटनाएं सामने आ रही हैं। मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए वन विभाग लगातार काम कर रहा है। ऐसे में वन्य जीव आबादी क्षेत्र में न पहुंचे इसको लेकर इन दिनों वन्यजीवों की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जा रही है। ड्रोन में लगे संयंत्र से अलग-अलग आवाज के माध्यम से वन्यजीवों को भगाने का काम किया जा रहा है। ताजा मामला पराई पूर्वी वन प्रभाग के बाराकोली रेंज सितारगंज का है। जहां ड्रोन के माध्यम से हाथियों पर नजर रखी जा रही है। ड्रोन कैमरे की मदद से गांव में पहुंचे हाथियों के झुंड को भगाया गया है।
डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि बाराकोली रेंज के कर्मचारियों द्वारा नियमित गश्त कर हाथियों की ट्रैकिंग की जा रही है। अचानक हाथियों के झुंड की मूवमेंट वन क्षेत्र से बाहर सीसेया के पास हलदुवा गांव के एक गन्ने के खेत में पाया गया। जिसपर वन विभाग द्वारा भीड़ को नियंत्रित करते हुए ड्रोन के माध्यम से गन्ने के खेत में घुसे हाथियों के झुंड के वास्तविक स्थान का पता लगाया गया। इसके पश्चात वन विभाग द्वारा हाथियों के मूवमेंट को ट्रैक करते हुए वापस वन क्षेत्र में भेजा गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण