पत्रकारों पर बढ़ रहे हमलों के खिलाफ मुखर हुआ उक्रां। गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्तराखंड में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया।
देहरादून– उत्तराखंड क्रांति दल ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचारियों और भू माफियाओं को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए पुलिस प्रशासन एक और तो पत्रकारों के खिलाफ बिना जांच पड़ताल जांच-पड़ताल के ही मुकदमा दर्ज करके पत्रकारों का दमन करना चाहता है, वहीं दूसरी ओर पत्रकारों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने में हमेशा उदासीनता बरतता है। पिछले दिनों पत्रकारों की टीम पर भूमाफिया द्वारा हमला किए जाने के बावजूद 24 घंटे पश्चात भी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। इस पर उत्तराखंड क्रांति दल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की, जबकि देहरादून में एक और मामले की कवरेज करने गए पत्रकारों के खिलाफ झूठी शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उत्तराखंड क्रांति दल ने कहा कि मुख्यमंत्री की विधानसभा डोईवाला में ही एक सप्ताह में एक दर्जन चोरियां हो चुकी हैं। लेकिन एक भी मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। जबकि पत्रकारों के खिलाफ ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा वर्तमान दौर पत्रकारिता में दमन को लेकर भाजपा सरकार के काले अध्याय के रूप में दर्ज किया जाएगा। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा ने चेतावनी दी कि पुलिस प्रशासन यदि 24 घंटे के अंदर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं करता है तो फिर उत्तराखंड क्रांति दल सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला