मुख्यमंत्री चांडी पुल के लोकार्पण के साथ साथ कही योजनाओं करेगें लोकार्पण
डोईवाला– मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत डोईवाला विधानसभा के माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत में जाखम नदी पर बने चांडी पुल का लोकार्पण करेंगे। चांडी पुल के लोकार्पण के साथ ही सीएम कई विभागों की 20 से अधिक विकास योजना का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 12 बजे डोईवाला विधानसभा के ग्राम पंचायत माजरी ग्रांट के चांडी पुल का लोकार्पण करेंगे। लंबे समय से पुल न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन बरसात के समय कई गांवों का संपर्क मार्ग पुल न होने की वजह से कट जाता है। बीमार लोगों और स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी मीलों का सपर तय करना पड़ता है। पुल के लोकार्पण के साथ-साथ मुख्यमंत्री डोईवाला विधानसभा की कई विभागों की विकास योजनाओं की आधारशिला और शिलान्यास भी रखेंगे। जिसमें लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, बिजली विभाग, आदि भी शामिल हैं। लंबे समय से वन विभाग की जमीन पर रह रहे टोंगिया ग्रामीणों को सरकार द्वारा मालिकाना हक दिए जाने के बाद भारी संख्या में ग्रामीण मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने भी पहुंचेंगे

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला