स्टाफ नर्सों के 1238 पदों पर भर्ती का रास्ता हुआ साफ
देहरादून- उत्तराखंड अधीनस्थ नर्सिंग सेवा नियमावली में संशोधन किए जाने के बाद अब स्टाफ नर्सों के 1238 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। संशोधित नियमावली का शासनादेश होने के बाद अब दोबारा भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके अलावा नियमावली में 1 साल का 30 बेड के अस्पताल में अनुभव की शर्त को खत्म कर दिया गया है। लिहाजा अब हजारों प्रशिक्षण नर्सों को इस नौकरी में आवेदन करने का मौका मिलेगा।दरअसल 12 दिसंबर को 1238 पदों की विज्ञप्ति जारी की गई थी और 11 जनवरी आवेदन की अंतिम तिथि थी लेकिन इस नियमावली में 30 बेड के अस्पताल में 1 साल का अनुभव होना इस शर्त पर हजारों अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित हो रहे थे। लिहाजा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा इस नियमावली में संशोधन किए जाने के आदेश किए गए थे।जिसके बाद स्वास्थ्य महानिदेशक ने 5 जनवरी को परिषद को पत्र लिख कर, संशोधन होने तब भर्ती स्थगित करने को कहा था जिसके बाद यह भर्ती स्थगित की गई अब संशोधन के बाद जल्द उन्हें इस संशोधित नर्सिंग सेवा नियमावली के आधार पर भर्ती शुरू की जाएगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण