दुकान में लगी भीषण आग दुकान में रखा सामान हुआ राख
हल्द्वानी– रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी क्षेत्र में अल सुबह एक परचून की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को तत्काल घटना की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान के स्वामी शेखर राम ने बताया कि रात में वो दुकान बंद कर घर चले गए थे। इस दौरान आसपास के लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। आनन-फानन में जब वो मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान में भीषण आग लगी हुई थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों का कहना है कि परचून की दुकान में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात