बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण गर्भवती महिला हुई मौत
अल्मोड़ा– पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की कमी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला अल्मोड़ा जनपद से सामने आया है। जिला अस्पताल में सामान्य प्रसव होने के डेढ़ घंटे बाद एक प्रसूता का ब्लड प्रेशर अचानक गिरने लगा। बताया जा रहा है कि महिला की तबीयत बिगड़ने पर वहां डॉक्टर और नर्स कोई भी मौजूद नहीं था। जिसके बाद महिला को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खगमरा कोट निवासी राजेंद्र सतवाल की पत्नी माधवी को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल अल्मोड़ा में भर्ती कराया गया था. शनिवार साढ़े छह बजे महिला का सामान्य प्रसव हुआ, महिला ने बेटी को जन्म दिया. जिसका वजन दो किलो आठ सौ ग्राम था, जिसके बाद नवजात को ऑक्सीजन में रखा गया. देर रात माधवी का ब्लड प्रेशर अचानक गिरने लगा। मृतका के पति ने आरोप है कि तबीयत बिगड़ने के वक्त महिला के पास डॉक्टर और नर्स कोई भी मौजूद नहीं था. जब तक डॉक्टर पहुंचे तब तक महिला की पल्स रेट और हार्ट रेट नहीं थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला को आनन-फानन में हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण