पुलिस ने 27 वी चोरों को चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार
देहरादून– डोइवाला पुलिस ने दो शातिर युवकों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गजानन्द नौटियाल पुत्र ब्रहमीदत्त नौटियाल निवासी सुनारगांव अठूरवाला चौक नं0 05 कोतवाली डोईवाला ने दिनांक 15.1.21 को एक तहरीर बावत अज्ञात द्वारा वादी के घर का ताला तोडकर घर के अन्दर से दुर्गा माता की चांदी की मूर्ति, सिंहासन, पूजा की चांदी की थाली, चांदी के दो छत्र, एक गिलास चांदी , 02 प्लेटें चांदी की व एक अंगूठी सोने की चोरी के लाकर दाखिल की। विवेचना चौकी प्रभारी जौलीग्रांट उप निरीक्षक जैनेन्द्र सिंह राणा के सुपुर्द की गई । पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी व चोरी में पूर्व में जेल गये लोगों से पूछताछ कर तथा आस पास व अन्य संदिग्ध स्थलों के सीसीटीवी कैमरे चैक कर दिनांक 19 /01/ 2021 को आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गई, जिसमें मुखबिर की सूचना पर मेन हाईवे देहरादून से हरिद्वार जाने वाली रोड के पास से चोरी में सम्मिलित 1. जागीद पुत्र सुशील नाथ निवासी सपेरा बस्ती धर्मा वाला थाना सहसपुर जिला देहरादून उम्र 21 वर्ष, एवं 2. अभियुक्त शाहरुख पुत्र जोगेंद्र नाथ निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला थाना डोईवाला जिला देहरादून उम्र 22 वर्ष को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण