कांग्रेस की ओर से प्रदेश भर में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन किया
देहरादून- उत्तराखंड में महंगाई पर एक बार फिर से सियासत गरमा गई है दरअसल कांग्रेस की ओर से प्रदेश भर में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया कांग्रेस का आरोप है की जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से लगातार महंगाई बढ़ रही है लेकिन सरकार बढ़ती महंगाई से जनता को निजात नहीं दिला रही है उल्टा रोजाना पेट्रोल डीजल के दाम, रसोई गैस के दाम और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाने में सरकार लगी है जिसके विरोध में आज कांग्रेस ने प्रदेश भर में सरकार का पुतला दहन किया। वहीं देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार का पुतला दहन किया। पत्रकारों से बताचीत में प्रीतम सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार का नारा देने वाली बीजेपी आज इस नारे को भूल गई है। पेट्रोल,डीजल, रसोई गैस आदि के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिसके विरोध में कांग्रेस ने प्रदेशभर में बीजेपी का पुतला दहन किया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज