शिवगंगा एनक्लेव में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस
देहरादून। देश भर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के सहत्रधारा रोड़ डांडालखौंड स्थित शिवगंगा एनक्लेव में भी स्थानीय लोगों द्वारा शिव मंदिर परिसर में तिरंगा फहराया गया। डांडालखौंड स्थित शिवगंगा एनक्लेव में आज राष्ट्रीय पर्व 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए देह दूरी के साथ साथ मास्क का प्रयोग करते हुए। शिवगंगा एनक्लेव जनकल्याण समिति के सौजन्य से शिव मंदिर परिसर में समिति के संरक्षक ओमप्रकाश नैथानी ने कॉलोनीवासियों की मौजूदगी मैं ध्वजारोहण किया। इस मौके पर स्थानीय महिलाओं व बालिकाओं द्वारा एक ओर जहां देशभक्ति से ओत प्रोत गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई तो वहीं दूसरी ओर समिति के पदाधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर में पौधा रोपण भी किया गया।
ध्वजारोहण के अवसर पर समिति के सचिव निशीथ सकलानी, उपाध्यक्ष श्री कमल सिंह गुंसाई, श्री देवेन्द्र चौहान, केशर सिंह, श्री अंकित राजपूत, श्री प्रदीप कुमार, श्री निर्मल साहनी, श्री चन्दन सिंह रावत, श्री हरीश शर्मा, श्री राम सिंह डसिला, श्री आशीष, मनोज कठैत, श्रीमती राधा शर्मा, श्रीमती सुलेखा गौड़, शकुन्तला गुसांई, श्रीमती सरोजनी सकलानी, मीनाक्षी, श्रीमती संगीता डसिला, श्रीमती सुनीता कठैत सहित अनेक कॉलोनीवासी उपस्थित थे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज