यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने कुरान की विवादित आयतों को हटाने की मांग को लेकर देशव्यापी अभियान शुरू किया
देहरादून– यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने कुरान की विवादास्पद 24 आयतों को हटाने अथवा उन्हें पढ़ने व पढ़ाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर देशव्यापी अभियान शुरू कर दिया है । इसके अंतर्गत आज स्थानीय ब्लैसिंग फार्म हाउस, देहरादुन, उत्तराखण्ड में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।
यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जयभगवान गोयल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने 6 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाते हुए महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भेजकर कुरान की विवादित 24 आयतों को हटाने अथवा इन्हें पढ़ने – पढ़ाने पर रोक लगाने की मांग की थीद्य इसके साथ ही देशभर के प्रमुख मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारियों , मौलवियों, अल्पसंख्यक मंत्रालय के सचिवों, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं राज्यपालों को पत्र लिखकर अपनी मांग दोहराई है।
उन्होंने कहा कि इन विवादित आयतों से घृणा एवं विद्वेष फैलने के प्रति संशय होने पर हम किसी व्यक्ति अथवा संगठन से चर्चा को तैयार हैं। सब कुछ कुरान में लिखित है । संविधान की मूलभूत धारणा के विपरीत गैर मुस्लिमों को जबरी मुसलमान बनाने, ऐसा ना करने पर उन्हें जान से मार देने, घेर लेने लूट लेने का स्पष्ट आदेश देने वाली इन आयतों को नहीं हटाया गया तो परस्पर शांति और भाईचारा संभव नहीं होगा क्योंकि मदरसों में बच्चों को बाल्यकाल से ऐसी शिक्षा मिलने से उनमें नफरत के बीज उत्पन्न हो जाते हैं। बड़े होकर यह नफरत निरंतर बढ़ती जाती है। श्री गोयल ने आगे कहा कि विवादित आयतों को हटाने के अभियान को देश-विदेश में शुरू किया गया है जिसके लिए अनेक नई इकाइयों की स्थापना और नियुक्तियां की जा रही ह । इसी के अंतर्गत उत्तराखंड का संयोजक श्री वेद प्रकाश महावर को अपनी टीम तैयार कर इस अभियान के लिए समाज को जागृत करने व जनजागरण अभियान चलाने का कार्यभार सौंपा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण