ट्रैक्टर मार्च में हुई अराजकता के लिए पूरी तरह से केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार:धस्माना
देहरादून– नई दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ़ चल रहे किसान आंदोलन के ट्रैक्टर मार्च में हुई अराजकता के लिए पूरी तरह से केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 60 दिनों से लाखों किसान शांतिपूर्ण तरीके से देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे और इसी बात से केंद्र की मोदी सरकार परेशान थी किसान आंदोलन को बदनाम करने का अवसर नहीं मिल रहा था इसलिए ट्रैक्टर मार्च में अराजक तत्वों को घुसा कर और सुनियोजित तरीके से हिंसा की वारदातें व लाल किले की घटना को अंजाम दे कर मोदी सरकार ने किसान आंदोलन को बदनाम करने का अवसर पैदा कर ही लिया। वही लाल किले में झंडा फहराने वाले का सच अब पूरी दुनिया जान चुकी है इसलिए अब भी मोदी सरकार को देश के किसानों की भावनाओं को पहचान कर किसान विरोधी कानूनों को रद्द करने की घोषणा कर देनी चाहिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण