प्रॉपर्टी डीलर की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या पुलिस जुटी जांच पर
देहरादून– नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में प्रोपर्टी डीलर राजू बॉक्सर उर्फ राजेन्द्र पुंडीर की दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बॉक्सर को दो गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गोली मारने वालों का पता नहीं चल सका है। गोली मारने के आरोपी बॉक्सर के परिचित ही बताए जा रहे हैं।

बॉक्सर के खिलाफ भी पुलिसकर्मियों पर हमले और डकैती आदि के मुकदमे चल रहे है।आपको बताते चले पिछली कॉंग्रेस सरकार में घण्टाघर पर पुलिस कर्मियों पट हमला कर आरोपी फरार हुआ था उस समय एक स्थानीय विधायक उसके मददगार भी बने हलांकि बाद में बॉक्सर अरेस्ट हो गया था। घटना की सूचना के बाद एसपी सिटी सरिता डोबाल फोर्स समेत मौके पर पहुंची। बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीम लग गई है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात