ट्रक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा
श्रीनगर– देवप्रयाग तहसील के गजा देवप्रयाग मोटर मार्ग पर सेरा गांव के नजदीक एक ट्रक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गजा देवप्रयाग मोटर मार्ग पर अशोक लीलैंड ट्रक 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक देहरादून निवासी राजू चला रहा था, ट्रक चालक के अलावा दो व्यक्ति भी ट्रक में सवार थे। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज