पंचायत भवन और सूरीखाल मंदिर हॉल का विधायक धन सिंह नेगी ने किया उद्घाटन
टिहरी– स्थानीय विधायक धन सिंह नेगी ने पंचायत भवन और सूरीखाल मंदिर हॉल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आराकोट ITI तक मोटर रोड बनेगी। धन सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि गांव की सभी मांगें पूरी की जाएंगी। विधायक डॉ. नेगी ने गांव की महिला मंगल दल को बर्तन, शहीद बलबीर रावत स्वागत द्वार, नकोट में सामुदायिक भवन, आराकोट में सोलर लाइट, सामुदायिक फर्नीचर, आरकोट ITI तक मोटर रोड बनवाने का वादा किया। उन्होंने आराकोट को हर घर जल मिशन से एक रुपए में हर घर नल का कनेक्शन दिलाने की बात कही। इस दौरान आराकोट की बीडीसी सदस्य सावित्री तोमर व सामाजिक कार्यकर्त्ता राजवीर तोमर अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान विधायक नेगी ने आराकोट ग्राम पंचायत के सभी पूर्व सैनिकों, सभी पूर्व व वर्तमान प्रधान और बीडीसी सदस्यों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण