वन मंत्री के चार साल के कार्यकाल से नाखुश पूर्व स्वास्थ्य मंत्री
कोटद्वार– पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी वन मंत्री और क्षेत्रीय विधायक हरक सिंह रावत के 4 साल के कार्यकाल से नाखुश नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोटद्वार में अगर कोई कार्य हुआ है तो वह मेडिकल कॉलेज की 192 बीघा भूमि पर यूपी के डंपरों से खनन हुआ है। ऐसा लग रहा है कि वर्तमान विधायक का यूपी के डंपरों से बहुत ही नजदीकी व गहरा संबंध है। कांग्रेस शासनकाल वर्ष 2015-16 में कोटद्वार के कलालघाटी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के लिए 192 बीघा भूमि स्वीकृत की थी. जिस पर तत्कालीन सरकार ने चारदीवारी व एक नलकूप का निर्माण करवाया था। 2017 में सरकार बदलते ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य ठप पड़ गया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि क्या वर्तमान विधायक का कार्य मेडिकल कॉलेज के निर्माण को आगे बढ़ाना नहीं था? उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में 4 साल में अगर कोई कार्य किया है तो वह मेडिकल कॉलेज की 192 बीघा भूमि पर यूपी के डंपरों से खनन है। लेकिन वन मंत्री ने एक बार भी उस जमीन की ओर झांकने की कोशिश नहीं की। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व स्थानीय विधायक हरक सिंह रावत ने मीडिया में अपने बयान में मेडिकल कॉलेज बनाने की बात कही थी। उनका सवाल है कि क्या मेडिकल कॉलेज की 192 बीघा भूमि जो कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत हुई थी, उस धनराशि की स्वीकृति से वहां पर फाउंडेशन और भूमि की चारदीवारी की गई थी। एक नलकूप खोदा गया था, क्या उस कार्य को आगे बढ़ाने का काम स्थानीय विधायक का नहीं था? क्या उन्होंने उस मेडिकल कॉलेज की भूमि पर कुछ नया कार्य किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण